नोखा के नवली गेट पर टी आकार का ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। जिसे लेकर शनिवार को भी धरना जारी रहा। शनिवार को रेलवे ठेकेदार ने काम शुरू किया तो आंदोलनकर्ताओं ने मशीन के आगे जाकर नारेबाजी की और धरना दे दिया। संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी एडवोकेट लेखराम चौहान ने बताया कि शनिवार अल सुबह रेलवे ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया था। जिस पर आंदोलनकर्ताओं ने मशीन के आगे जाकर नारेबाजी की और धरना दे दिया। जुगल भार्गव ने बताया कि मास्टरप्लान के तहत नागौर बीकानेर रोड 200 फीट दिखाई गई हैं। ऐसे में प्रशासन उन लोगों के कब्जे क्यों नहीं हटा रही हैं, जो 200 फीट के अंदर आते हैं। इसके बाद संयोजक मगनाराम केड़ली के नेतृत्व में नोखा क्षेत्र के कक्कू, स्वरूपसर आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन लिया। इस दौरान युवा छात्र नेता विकास मेघवाल, मांगीलाल नायक, मनोज लेखाला आदि उनके साथ रहे। वहीं रेलवे के अधिकारियों और NHAI के अधिकारियों ने वीसी रूम में मीटिंग ली। जिसमें रेलवे और NHAI के अधिकारी व नोखा उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़, सीओ हिमांशु शर्मा, तहसीलदार चंद्रशेखर टाक, नोखा थानाधिकारी अमित कुमार, नगरपालिका ईओ सहित समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिसमें सचिव एडवोकेट लालचंद छींपा, दामोदर सुधार, मनोज कुलड़िया, जुगल भार्गव, किशनलाल संचेती, भंवरलाल सारण, कमल चांडक, मोहनलाल राठी, रेवन्तराम, गणेशाराम सारण, ओमप्रकाश तिवाड़ी, नथमल ओझा सहित लोग मौजूद रहे।


