नोटिस: परीक्षा संबंधी बैठक में नहीं आए 10 शिक्षक

भास्कर न्यूज | बरमकेला बोर्ड परीक्षाओं व अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं के मद्देनज़र रखते हुए 18 फरवरी को शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में शामिल नहीं होने वाले सेजेस बरमकेला के 10 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि बैठक की सूचना पूर्व में संस्था प्रमुख के माध्यम से संबंधित स्टाफ को दे दी गई थी। बैठक को बोर्ड परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं के मद्देनज़र अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया था। इसके बावजूद संबंधित शिक्षकों का बैठक में उपस्थित नहीं होना शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही है। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) बरमकेला के 10 शिक्षकों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिक्षकों को 20 फरवरी तक अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना है। इन शिक्षकों को जारी किया नोटिस: शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों एवं संस्थागत अनुशासन को लेकर विभाग विशेष रूप से सक्रिय है। इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित की गई थी। ऐसे में अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है। जिसमें दया सागर चौहान (व्याख्याता), सचिदानंद नायक (व्याख्याता), रामकिशोर सिंह (शिक्षक), मालती नायक (सहायक शिक्षक विज्ञान), सुंदरा सतपथी (शिक्षक), सविता नायक (सहायक शिक्षक विज्ञान), सुधा पटेल (व्याख्याता), खुशबू चन्द्रा (कम्प्यूटर शिक्षक), जया प्रधान (शिक्षक हेल्थ केयर) हरिश चन्द्राकर (शिक्षक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर) शामिल है। अनुपस्थित मिले थे शिक्षक बोर्ड परीक्षा संबंधी बैठक लेने पीएम सेजेस बरमकेला गया, तो वहां बहुत सारे शिक्षक बैठक में अनुपस्थित पाए गए। सभी संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जे आर डहरिया, डीईओ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *