प्रतापगढ़ | राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा राज्यभर में नए नोटों का वितरण और गंदे, कटे-फटे नोटों का विनिमय मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक की 1559 शाखाओं सहित क्षेत्र की 45 शाखाओं में छोटे मूल्यवर्ग के नए नोट वितरित किए गए। पुराने, कटे-फटे और खराब नोटों का विनिमय किया गया। प्रतापगढ़ में मंडी रोड पर नोट विनिमय शिविर आयोजित किया गया। यहां वरिष्ठ प्रबंधक नानालाल कुमावत, सहायक प्रबंधक अनीश अहमद ने आमजन को सुविधा प्रदान की। बैंक प्रबंधन ने बताया कि ऐसे मेलों का उद्देश्य ग्राहकों को सरल और त्वरित बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है।


