नोवामुंडी के नए स्टेशन भवन में काम-काज शुरू

नोवामुंडी| नोवामुंडी के पुराने रेलवे स्टेशन को नवनिर्मित स्टेशन भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। पुराने स्टेशन से नये रेलवे स्टेशन भवन में शिफ्ट होते ही िवभागीय काम-काज शुरू हो चुका है। कमर्शियल विभाग, ऑपरेटिंग विभाग, इंजीनियरिंग विभाग और सिग्नल टेलकॉम विभाग को नए भवन में हस्तांतरित कर दिया गया है। पुराने भवन से सीएनडब्लू विभाग संचालित हो रहा है। नए रेलवे स्टेशन भवन के टिकट काउंटर से यात्रियों को टिकट मिलना अब शुरू हो चुका है। आदित्यपुर| सरायकेला-खरसावां जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में जिला सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राजीव रंजन से उनके हाईकोर्ट, रांची स्थित कार्यालय में मिला और ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि जिले में 200 से अधिक अधिवक्ता हैं, लेकिन राज्य सरकार की नई स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब तक केवल 8-10 अधिवक्ताओं का ही डाटा एंट्री हो सका है। इसमें प्रगति की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *