नोवामुंडी कॉलेज की प्रो. प्रतिभा टी सर्कुलन की सड़क दुर्घटना में मौत

चाईबासा| नोवामुंडी डीवीसी चौक के सामने मुर्गा महादेव जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार की दोपहर 1:25 बजे नोवामुंडी कॉलेज की प्रोफेसर प्रतिभा टी सर्कुलन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नोवामुंडी महाविद्यालय में वह इंग्लिश की प्रोफेसर थीं। अपना सारा क्लास कंप्लीट करने के बाद वह अपने घर जा रही थीं। मुर्गा महादेव जाने वाले कच्चे रास्ता पर जैसे ही मुड़ीं तभी वह अनियंत्रित तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गईं और सड़क के किनारे स्कूटी से फेंका गईं। वहीं हाइवा का चक्का उनके दाहिने पांव और शरीर को कुचलते हुए मुर्गा महादेव की ओर भाग निकला। यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। तुरंत नोवामुंडी महाविद्यालय के कर्मचारी, टाटा स्टील फेडरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों तथा टाटा स्टील के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल प्रोफेसर को अस्पताल पहुंचाया। परंतु डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। इसके उपरांत नोवामुंडी थाना की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और सब इंस्पेक्टर अभिनव दलबल के साथ नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल पहुंचे। शव का पंचनामा कर शव को चाईबासा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *