नोहलेश्वर महोत्सव में लखबीर सिंह लक्खा ने बांधा समा:केसरी के लाल गीत पर समर्थकों ने मंत्री लोधी को कंधों पर उठाकर किया डांस

दमोह जिले के नोहटा में चल रहे नोहलेश्वर महोत्सव में बुधवार रात भक्ति और संगीतमय माहौल बना रहा। प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी धार्मिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहे। जब लखबीर सिंह लक्खा ने ‘केसरी के लाल’ गीत प्रस्तुत किया, तो मंत्री लोधी और उनके भाई सत्येंद्र सिंह खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। उनके समर्थकों ने उत्साह में मंत्री को कंधों पर उठा लिया और नृत्य करने लगे। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह महोत्सव 24 फरवरी से प्रारंभ हुआ है। इसमें देश के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। यह आयोजन 28 फरवरी तक चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *