रांची| पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन साउथ छोटानागपुर का प्रतिनिधिमंडल राजहंस मिश्रा के नेतृत्व में रांची जिला परिवहन कार्यालय में परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार से मिला। इस दौरान लंबित डीटीओ लाइसेंस के नवीनीकरण, प्रदूषण जांच केंद्र में हो रही समस्याओं, नो हेलमेट नो पेट्रोल के आदेश को अनुपालन करवाने में हो रही दिक्कत समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया।


