प्रखंड के सियालजोरी थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव निवासी सीताराम कुंभकार के इकलौते पुत्र विश्वनाथ कुंभकार की तमिलनाडु जाने के दौरान ट्रेन हादसे में मौत हो गई। वह नौकरी की तलाश में काम करने के लिए तमिलनाडु जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ अपने चार दोस्तों के साथ 27 फरवरी को तमिलनाडु के लिए निकले थे। विल्लूपुरम स्टेशन के समीप एक ट्रेन हादसे में उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही विल्लूपुरम पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन शव लाने के लिए कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं, जहां से वे विमान से विल्लूपुरम जाएंगे। विश्वनाथ अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, प|ी तथा दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। गांव में मातम का माहौल है और लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही बोदमा के चिरंजीत महतो की मौत हैदराबाद में हुई थी। मृतक का फाइल फोटो।


