भास्कर न्यूज | बालोद कोण्डे व दल्ली माइंस में नौकरी लगाने के नाम पर 26 लोगों से 10 लाख 40 हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में राजहरा थाने में सतीश उपाध्याय, पूर्णिमा उपाध्याय, ममता मिश्रा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्रार्थी के अनुसार नौकरी लगाने प्रत्येक से 40-40 हजार रुपए मांगा गया है। पुलिस के अनुसार उमा कोसमा ने जानकारी दी है कि नवबंर 2024 में ममता ने जानकारी दी कि सतीश उपाध्याय व पूर्णिमा उपाध्याय आपके जान पहचान के लोगों को दल्ली माइंस एवं कोण्डे माइंस में नौकरी लगवा देंगे। प्रत्येक व्यक्ति का 40 हजार रुपए लगेगा कहने पर 12 दिसंबर 2024 को उनके घर में जाकर पूर्णिमा व सतीश के सामने लोकेश कोसमा, त्रिलोक मसयारे एवं मोहन चिराम के नाम पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपए दिया। अधिकारी होने और बड़े अफसरों से पहचान होने का झांसा देकर नौकरी लगाने की बात कही गई। एक व्यक्ति ने कहा कि जीजा ने मेरी नौकरी लगवाया है। ममता ने कहा क आपका पैसा डूबेगा नहीं। सभी लोगों पर भरोसा करके बेटे की नौकरी लगाने 40 हजार दिया लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रार्थी के अनुसार नौकरी लगने की आस में उमा कोसमा, सीमा, निशु निवासी वार्ड 19 सुभाष चौक दल्ली, तीज बाई सलामे निवासी शिकारीटोला, अमरोतिन खम्हारटोला, अगरोतिन वार्ड 3 दल्लीराजहरा, भगवती बाई, लीला बाई वार्ड 14 कच्चे दफाई, पवन बती सुदामा नगर शहीद चौक दल्ली, ममता बाई भर्रीटोला, कांती बाई, सुनिता, सावित्री सोनी, सत्य रावटे, पूर्णिमा,स्वर्णन देवी, वंदना, तिलोक चंद, लोकेश कुमार कोसमा, मोहन लाल, पुष्पकांत, विरेन्द्र कुमार, रूपेश कुमार ढीमर ने पैसा दिया है। बारी-बारी से 26 लोगों से पैसा लिया गया है। कुछ लोगों ने नकद और कुछ ने ऑनलाइन दिया। 5 माह बाद नौकरी न लगने पर इन्हे ठगी का एहसास हुआ।