छत्तीसगढ़ महिला आयोग में शुक्रवार को महिला प्रताड़ना संबंधी प्रकरणों पर सुनवाई हुई। इस दौरान एक महिला रेलवे में काम करने वाली महिला के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची। उसने बताया कि रेलवे में वेल्डर का काम करने वाली महिला ने उससे रेलवे में नौकरी लगाने के बहाने 9 लाख रुपए ले लिए। एक अन्य से भी 5 लाख रुपए लेकर रख लिया। इसकी शिकायत रेलवे में भी की गई है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई के दौरान आयोग ने रेलवे अधिकारी को पत्र लिखकर प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर रिपोर्ट भेजने कहा है। एक प्रकरण में शासकीय विभाग में कार्यरत महिला अपने कार्यालय में काम करने वाले एक प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि वह 13 से 16 जून तक काम में थी। लेकिन अधिकारी ने अनुपस्थित बताकर वेतन काट लिया। आयोग ने जल संसाधन विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।


