अमृतसर | इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा लंबे समय से कार्यरत सफाई सेवकों को बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से हटाने पर विवाद गहरा गया है। 15 दिसंबर को अचानक की गई इस कार्रवाई के खिलाफ सफाई सेवकों में भारी रोष है। अपनी मांगों को लेकर मजदूर एक्शन कमेटी के नेतृत्व में सभी पीड़ित कर्मचारी 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के निवास स्थान के बाहर एकत्रित होंगे और शांतिपूर्ण ढंग से ‘रोष लोहड़ी’ मनाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।


