नौतपा आज से: गरज के साथ बारिश की संभावना

जांजगीर | नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है और यह 2 जून तक चलेगा। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, खासकर शुरुआती दिनों में। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून शनिवार को केरल पहुंचा। यह अपने तय समय से 8 दिन पहले आया है। इसके असर से गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले दो दिनों में जिले के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य अरब सागर, उत्तर कर्नाटक और गोवा तट के पास एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटे में अवदाब में बदल सकता है। वहीं, एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है। एक अन्य द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश तक फैली हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *