नौतपा के तीसरे दिन पवित्र नगरी अमरकंटक में बूंदाबांदी के साथ घने बादल छाए रहे

 नौतपा के तीसरे दिन पवित्र नगरी अमरकंटक में बूंदाबांदी के साथ घने बादल छाए रहे

अमरकंटक । प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में आज नौतपा के तीसरे दिन सुबह से शाम तक घने काले बादल आसमान में छाए रहे तथा दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई मौसम कल की अपेक्षा हल्का गर्म रहा आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ मौसम नमी भरा  रहा फल स्वरुप कुछ समय हल्की ठंडी ठंडी हवाएं चलती रही  इसके चलते पवित्र नगरी अमरकंटक में आज मौसम खुशनुमा सुहाना रहा पर्यटक तीर्थ यात्री खुशनुमा सुहाने मौसम का आनंद उठाते रहे । नौतपा की दूसरे दिन की अपेक्षा आज हल्की उमस भरी गर्मी महसूस की गई लेकिन आसमान में पूरे दिन काले बादलों ने डेरा जमाई रखा आज पर्यटक यात्री की आमद कम रही। 10-11 बजे तक अमरकंटक के नर्मदा तट में कोहरा भी देखा गया  इससे भी वर्षा नहीं हुई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *