न्यायाधीशों ने कृषि कॉलेज के छात्रों को विभिन्न कानून की जानकारी दी

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिला के खरवत में संचालित स्व.डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि कालेज एवं अनुसंधान केंद्र में डीन डॉ. डीके गुप्ता की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान व प्रथम व्यवहार न्यायाधीश अमन तिग्गा ने कानून, न्याय, लैंगिक अपराध, साइबर क्राइम व ऑनलाइन ठगी समेत अन्य विषयों पर चर्चा कर उससे बचाव की जानकारी दी। इस दौरान न्यायाधीशों ने बताया वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी समेत डिजिटल अरेस्ट जैसे शब्द सुनने को मिल रहे है। इसमें डिजिटल अरेस्ट करने के बाद ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों को परेशान करते है। इससे बचने के लिए जानकारी का होना जरूरी है। किसी भी परिस्थिति में अंजान लिंक को क्लिक नही करना चाहिए। इससे कई जानकारी अंजाने में ही ठगी करने वालों तक पहुंच जाती है। फ्रॉड काल से बचना चाहिए। कार्यक्रम में कालेज के शिक्षक, अधिकारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *