न्यूज पेपर हॉकर के बेटे ने क्रेक किया UPSC:बोकारो के राजकुमार ने किया कमाल, जमशेदपुर के ऋत्विक को मिले 115वीं रैंक

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में शामिल है। मेरिट लिस्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज की गई है। इसमें झारखंड के जमशेदपुर से ऋत्विक को 115वीं रैंक मिली है। वहीं, बोकारो के राजकुमार महतो ने 557वीं रैंक हासिल की है। राजकुमार महतो के पिता अखबार बेचते हैं। वो चास प्रखंड स्थित तियाड़ा गांव में रहते हैं। वहीं, ऋत्विक लोयोला स्कूल, जमशेदपुर के पूर्व छात्र रहे हैं। इन्होंने यूपीएससी-2023 भी क्रेक किया था और आईपीएस के लिए चुने गए थे। फिलहाल वो ट्रेनिंग कर रहे हैं। किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल से ग्रेजुएशन किया
ऋत्विक ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई लोयोला स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल से ग्रेजुएशन किया। उनके पिता अजय कुमार रेंजर पद से रिटायर हुए हैं। वे दिल्ली से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और 2023 में उन्होंने परीक्षा क्रेक की थी। जीजीपीएस स्कूल से की प्लस टू तक की पढ़ाई
राजकुमार महतो एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता रामपद महतो कभी दर्जी का काम करते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण बाद में उन्होंने अखबार बेचने लगे। तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाने का सपना नहीं छोड़ा। राजकुमार ने बताया कि उनकी प्लस टू तक की पढ़ाई चास स्थित जीजीपीएस स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से स्नातक और इग्नू से एमए की पढ़ाई पूरी की। सिविल सेवा में जाने का सपना उन्होंने शुरू से देखा था। दिल्ली में ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। यूपीएससी की यह उनकी तीसरी कोशिश थी। दूसरी बार वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *