राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) की ओर से 28 मार्च को भारत का वाणिज्य दूतावास न्यूयॉर्क में राजस्थान दिवस और होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। RANA पहली बार राजस्थान दिवस और होली स्नेह मिलन का आयोजन कई संस्थाओं के सहयोग से कर रहा है। अमेरिका में प्रवासी राजस्थानियों की संस्था की ओर से कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पेरिस से कलाकार अनवर हुसैन लोकप्रिय बॉलीवुड महाराजा बैंड के साथ वर्चुअल प्रस्तुति देंगे। वहीं सुप्रसिद्ध कवि अभिनव शुक्ला विशेष काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे। फिलाडेल्फिया में 14 मार्च को गणगौर महोत्सव
वहीं इससे पहले 14 मार्च को फिलाडेल्फिया राजस्थानी मंडल (PARAM) भारतीय मंदिर की ओर से 19वां गणगौर महोत्सव मनाया जाएगा। PARAM के अध्यक्ष डॉ. रवि मुरारका ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्यदूत बिनय श्रीकांत प्रधान मौजूद रहेंगे। समारोह में RANA अध्यक्ष प्रेम भंडारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दो संरक्षक सदस्यों को श्रद्धांजलि
हाल ही आयोजित बोर्ड बैठक में RANA ने अपने दो सम्मानित संरक्षक सदस्यों अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रंजन राणावत और जौहरी धर्म चंद हीरावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन दोनों ने संस्था की स्थापना से लेकर पिछले 27 वर्षों तक महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। चार नए संरक्षक सदस्य नियुक्त
डॉ. चित्रंजन राणावत और धर्म चंद हीरावत के निधन के बाद RANA ने चार नए संरक्षक सदस्यों के नामांकन का निर्णय लिया। इनमें नव-नामित संरक्षक सदस्य ये हैं- RANA अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बोर्ड की ओर से सभी नए संरक्षक सदस्यों का स्वागत किया।


