अमृतसर| न्यू आजाद नगर इलाके में सीवरेज चैंबर लगातार ब्लॉक होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चैंबर जाम होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में फैल रहा है, जिससे बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज चैंबरों की नियमित सफाई करवाई जाए। -पारस कुमार, निवासी आजाद नगर।


