जालंधर | न्यू इंद्रा कॉलोनी से 11 वर्षीय लड्डू उर्फ करण संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह गली नंबर-4 का निवासी और सोनू का पुत्र है। 16 फरवरी को पिता की डांट के बाद वह घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास तलाश की, पर सुराग नहीं मिला। बाद में थाना डिवीजन-1 में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान सीसीटीवी में बच्चा वेरका मिल्क प्लांट के पास गुरुद्वारा साहिब के नजदीक एक सिख व्यक्ति के साथ जाता दिखा। पुलिस ने तलाश तेज कर लोगों से जानकारी देने की अपील की है।


