श्री गीता सेवा समिति की ओर से न्यू मोहिंद्रा कॉलोनी के गीता भवन में गीता जयंती मनाई गई। समिति के प्रधान राजीव जोशी की अध्यक्षता में मनाई गीता जयंती दौरान हवन यज्ञ किया गया। जिसमें एडवोकेट रजिंदर शर्मा और उसके पारिवारिक सदस्य यज्ञशाला में मुख्य यजमान बने। पं. विजय शास्त्री ने नवग्रह पूजन के उपरांत गीता के 12वें और 15वें अध्याय के श्लोक के साथ यज्ञशाला की अग्नि में गीता प्रेमियों से आहुतियां डलवाईं। समिति के महासचिव प्रो. राजेश शर्मा ने कहा कि गीता के अध्ययन से हमें शिक्षा मिलती है कि वह हमारे जीवन में अनुशासन लाती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को गीता जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि जिंदगी में कदम-कदम पर राह दिखाती है श्री भगवद् गीता। समिति के चेयरमैन रजिंदर शर्मा और प्रधान राजीव जोशी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध दौरान कुरुक्षेत्र में गीता का अमर उपदेश दिया था। वही दिन गीता जयंती महापर्व के नाम से जगत में प्रसिद्ध हो गई। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य गीत सुनता और पढ़ता है । इसी दौरान हर्ष सलमान एंड पार्टी ने भजन संकीर्तन किया। इस मौके पर जतिंदर भल्ला, सुरेंद्र आहूजा, सोमेश महाजन, विजय महाजन, बंसीलाल, अश्विनी महाजन, विवेक महाजन, मदन लाल शर्मा, समेत कई गीता प्रेमी मौजूद थे।


