न्यू स्टेप स्कूल में वार्षिकोत्सव व मातृ-पितृ पूजन दिवस के आयोजन की मची रही धूम

जांजगीर | जांजगीर के वार्ड क्रमांक 23 पुराने सब्जी मार्केट के पास स्थित न्यू स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम माता-पिता के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने पर आधारित रही। स्कूल के डायरेक्टर आलोक नाग ने बताया कि इस विशेष दिन पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और प्रमुख आगंतुक के रूप में विद्यार्थियों के दादा-दादी और अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों, डायरेक्टर और प्रिंसिपल ने सरस्वती पूजा के साथ किया। प्रिंसिपल शिल्पी नाग ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का अभिनंदन कर विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। नर्सरी के बच्चों के स्वागत गीत से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, छत्तीसगढ़ी लोककला और मातृ-पितृ पूजन थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *