भास्कर न्यूज | डांडेसरा शासकीय प्राथमिक स्कूल जोरातराई-सि की शिक्षिका मीनाक्षी खिलारी ने न्योता भोज कराया। कक्षा पहली से 8वीं तक के सभी छात्रों और स्टाफ को खीर-पूड़ी, बड़ा, पनीर, आलू, गोभी सब्जी न्योता भोज में खिलाया। इस अवसर पर सरपंच सविता गंजीर, शासकीय प्राथमिक शाला अध्यक्ष टिकेश्वर मेश्राम, पूर्व माध्यमिक शाला अध्यक्ष यीशु कुमार साहू, शासकीय प्राथमिक शाला प्रधान पाठक सुदामा राम साहू, चंद्रशेखर साहू, गोकुलेश्वर साहू, अनुभव कुमार सोनबेर, सनत कुमार साहू, हिलेश कुमार साहू, दयानंद साहू, विनोद कुमार साहू, शिवकुमारी साहू, जगोती यादव, जमुना बाई साहू, अश्वनी साहू आदि उपस्थित थे।


