न सफेद पट्टी ना संकेतक लगे चालकों को नहीं दिख रहे ब्रेकर

ग्राम पंचायत शंकरगढ़ के मुख्य मार्ग पर बचवार के पास बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर लापरवाही सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ब्रेकर 20 दिन से अधिक समय से बना हुआ है, लेकिन अब तक उस पर सफेद पेंट या कोई चेतावनी संकेतक नहीं लगाया गया। इससे वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिना पेंट के स्पीड ब्रेकर दूर से दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर रात के समय और तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख आवागमन मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने अपील की है कि जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर पर सफेद पेंट किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *