पंघूड़े में मिले बच्चे का 13 दिन बाद भी नहीं हो पाया ऑपरेशन

भास्कर न्यूज | अमृतसर रणजीत एवेन्यू में रेड क्रॉस की ओर से संचालित पंघूड़े में मिले 2 माह के मासूम की 13 दिन बाद भी सर्जरी नहीं हो पाई है। बच्चा हाइड्रोसेफलस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। एमएस डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को बच्चे को जीएनडीएच में लाया गया था और उसका उपचार चल रहा है। बच्चे की न्यूरो सर्जरी कर शंट लगाया जाना था तो एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने बच्चे का टेस्ट किया जिसकी रिपोर्ट सही नहीं आई। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। पीजीआई के माहिर डॉक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भी बच्चे के ऑपरेशन संबंधी जानकारी ली गई है। पीजीआई के माहिर डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की हालत नाजुक है ऐसे में सर्जरी के लिए बच्चे को दिए जाने वाला एनेस्थीसिया घातक हो सकता है। इसी कारण इतने दिन बीतने के बावजूद बच्चे का ऑपरेशन नहीं किया जा सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *