पंचकर्म यूनिट में भामाशाहों ने भेंट किए उपकरण:2 इलेक्ट्रॉनिक नाड़ी स्वेदन यंत्रन्त्र दिए, मरीजों को मिलेगा लाभ

राजकीय आयुर्वेद जिला अस्पताल में संचालित पंचकर्म यूनिट में भामाशाह और समाजसेवी सियाराम अग्रवाल, अनिल सुमन और अन्य भामाशाहों के सहयोग से दो इलेक्ट्रॉनिक नाड़ी स्वेदन यंत्र, स्वेदन गन सहित 14 पीस एक्रेलिक वस्ति यंत्र पंचकर्म यूनिट में दान दिए। इस मौके पर डॉ. संदीप निर्मल, डॉ. अंजलि मीणा, डॉ. धर्मराज ने अस्पताल परिवार की ओर से भामाशाहों के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. संदीप निर्मल पंचकर्म यूनिट प्रभारी ने बताया कि इन यंत्रों के मिलने से पंचकर्म यूनिट का कार्य और सुदृढ़ रूप से हो पाएगा। यंत्रों की उपलब्धता होने पर अब एक साथ कई मरीजों का स्वेदन और बस्ती यंत्र से वस्ति कर्म किए जा सकेंगे। इससे मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अधिकतर मरीज पंचकर्म विद्या से लाभांवित हो सकेंगे। डॉ. निर्मल ने बताया कि इससे पूर्व सियाराम की माताजी सावित्री अग्रवाल से भी पंचकर्म यूनिट के सभी बेड के लिए रेग्जीन कवरदान किए। इस मौके पर कम्पाउंडर रामप्रसाद वर्मा, परिचारक तंवर कंवर, पंचकर्म कर्मी रामबाबू मीणा, अंजलि मोदी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *