पंचकूला की लेडी टीचर ने स्नेचर को जड़े लात-घूंसे,VIDEO:चेन नहीं तोड़ पाया, जैकेट छोड़ भागा; कर्नल की पत्नी ताइक्वांडो प्लेयर रह चुकीं

हरियाणा के पंचकूला में कर्नल की टीचर पत्नी की चेन तोड़ने का प्रयास करना युवक को महंगा पड़ गया। ताइक्वांडो में दक्ष महिला टीचर ने लात-घूंसे जड़ दिए। जिसके बाद युवक मौके से भाग गया। पंचकूला के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के सेक्टर-21 निवासी कर्नल लोकेश के अनुसार उनकी पत्नी 4 मार्च की शाम करीब 7 बजे गली में कुत्ता घूमाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पहलवान टाइप एक युवक ने उनके पीछे से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। हालांकि, पत्नी की बहादुरी के चलते उसे वहां से भागना पड़ गया। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… स्नेचर को जड़े लात-घूंसे दरअसल, पंचकूला के सेक्टर-21 में पार्क के पास टीचर मीनाक्षी अपना पालतू कुत्ता घुमाने को निकलीं थी। तभी एक युवक ने उनकी चेन खींचने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने लात-घूंसा मारा। टीचर ने बचाव के शोर भी मचाया। लात-घूंसे पड़ने के बाद स्नेचर चेन लेने में असफल हो गया। जिसके बाद महिला ने उसका काला जैकट पकड़ लिया, वह घबरा कर जैकट निकाल कर भाग गया । फिर उन्होंने चेन चैक की तो पंडल समेत सड़क पर मिल गई। पति-भाई और पिता आर्मी अफसर मीनाक्षी, आर्मी स्कूल में टीचर रहीं हैं। उनके पति कर्नल लोकेश शर्मा के अनुसार, उनकी पत्नी मीनाक्षी के भाई व पिता भी आर्मी में अफसर हैं। आर्मी में रहते ही, उन्होंने ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लिया था, जिसकी वजह से वे आरोपी का मुकाबला कर पाई।
SHO बोले- CCTV फुटेज चेक कर रही पुलिस पंचकूला सेक्टर-20 थाना के SHO सोमबीर ढाका ने बताया कि कर्नल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्नेचर की तलाश के लिए आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *