पंचकूला में कार से टकराया सांभर:वाहन क्षतिग्रस्त, जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर हादसा, जांच में जुटी पुलिस

पंचकूला जिले में गुरूवार को सुबह जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर चंडी मंदिर कैंट एरिया के पास एक कार सांभर से टकरा गई। बता दे कि इस हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सांभर भी घायल हो गया। बच गया बड़ा हादसा हादसे के बाद कार ड्राइवर ने बताया कि वह अंबाला से अपने घर पिंजौर की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक हाईवे की दूसरी ओर से एक सांभर छलांग लगाकर उनकी कार से टकरा गया।हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि ड्राइवर बाल-बाल बच गया। हादसे की जांच में जुटी पुलिस बता दे कि टक्कर के बाद सांभर सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़ा और उसके मुंह से खून निकलने लगा। घटना की सूचना 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *