पंचकूला में ACB थाने के बाहर युवक ने किया सुसाइड:पेड़ पर लटका मिला शव; मृतक की नहीं हो सकी पहचान, छानबीन जारी

पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) थाना के गेट के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव को सबसे पहले वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच की जा रही है, लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हाल ही में दर्ज लापता लोगों की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *