पंचायतों को स्वच्छ बनाने यूनिसेफ ने वॉश विषय पर सरपंचों को दिया ट्रेनिंग

भास्कर न्यूज | सुकमा त्रिस्तरीय पंचायत के तहत ग्राम पंचायत स्तर के नवनिर्वाचित सरपंचों का 26 से 28 मार्च तक अभिमुखीकरण परिचयात्मक विषय पर प्रशिक्षण जिला पंचायत संसाधन केंद्र सुकमा में संपन्न हुआ। जिसमें यूनिसेफ के वॉश कार्यक्रम जिला समन्वयक केशरी साहू द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में चल रहे वॉश कार्यक्रम के तहत जल, स्वच्छता और साफ सफाई (वॉश) और पर्यावरणीय जलवायु परिवर्तन स्थिरता विषय पर विस्तार से जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वॉश के प्रमुख घटकों के बारे में बताते हुए सुरक्षित पेयजल के महत्व, दूषित जल के उपयोग से होने वाली बीमारियों, शौचालय उपयोग के महत्व, हाथ धुलाई के महत्व, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) समुदायों के बारे में शिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए नए व्यक्तिगत शौचालयों, क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत, व्यक्तिगत और सामुदायिक सोख्ता गड्ढा और खाद इकाइयों के लिए जानकारी देते हुए सरपंचों को अपने-अपने पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने, खुले में शौच मुक्त बनाने, गंदगी मुक्त बनाने, शुद्ध पेय जल प्रदाय करने और हरित पंचायत बनाने, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में बालक-बालिका के लिए शौचालय बनाने प्रेरित किया गया। सुकमा| नवनिर्वाचित सरपंचों को प्रशिक्षण देते यूनिसेफ के जिला समन्वयक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *