भास्कर न्यूज | अमृतसर झंडेर पुलिस ने पंचायत की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बलकार सिंह निवासी महिलावाला ने बताया कि बीती 15 अप्रैल को दफ्तर ब्लॉक विकास और पंचायत अफसर हर्षा छानी में आरोपी जागीर सिंह उर्फ बाबा फुली और फतेह सिंह उर्फ बाबा ने गांव में बने नाले की ईंटें उखाड़कर अपने घर में फेंक ली। यहां तक कि इनकी ओर से सड़क भी बंद कर दी गई। आरोपियों द्वारा चलते रास्ते में विघ्न डाला गया। दोनों ने पंचायत की प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


