पंचायत भवन स्थल के निरीक्षण करने पहुंचे राज्य मंत्री
कोतमा। मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जिनकी नेतृत्व में लगातार कोतमा विधानसभा विकास की कार्य में अग्रसर है इसी विकास कार्य में कोतमा विधानसभा में तीन नवीन ग्राम पंचायत सुकृत हुई है जिसमें से एक कोतमा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत खमरौध में नवीन भवन की स्वीकृति भी हुई है जिसमें बुधवार को राज्य मंत्री स्थल निरीक्षण करने पूरी टीम के साथ पहुंचे पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत बंधन अभिनंदन किया साथ ही ग्राम वासियों ने इस सौगात के लिए उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया इस प्रकार कोतमा जनपद उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि अटल ने सुशासन सिखाया। उन्होंने सिर्फ एक वोट की जरूरत होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नीति नियमों को नहीं छोड़ा। उन्होंने गांव-गांव तक प्रधानमंत्री सड़क पहुंचाई तत्पश्चात राज्य मंत्री ने नवीन ग्राम पंचायत भवन 37.5 लाख रुपए से बनने वाली जिसकी निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत है उन्होंने कहा कि बहुत ही पवन जगह ठाकुर बाबा के पास अपने जमीन चयन किया है जो अत्यंत ही सराहनीय है उन्होंने जनपद सीईओ मैडम को कहा कि बिल्डिंग की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार की समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने एक सांस्कृतिक मंच की भी घोषणा की और कहां कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बाढ़, सूखा को देखते हुए नदियों को जोड़ने का संकल्प लिया गया है।


