पंचायत समिति परिसर स्थित हनुमान मंदिर का रास्ता किया बंद:लोगों ने कलेक्टर से मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग

सवाई माधोपुर के विवेकानंद मार्केट के पास स्थित हनुमान मंदिर का रास्ता बंद करने से लोगों में खासा रोष व्याप्त है। जिसके चलते गौतम कॉलोनी, बसंत कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, मीणा कॉलोनी के लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंचकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद कलेक्टर शुभम चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने बताया कि सवाई माधोपुर पंचायत समिति परिसर में बालाजी का मंदिर स्थित है। जिसका रास्ता विवेकानंद मार्केट की दीवार के‌ पास है। गौतम कॉलोनी, बसंत कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, मीणा कॉलोनी को एकमात्र मंदिर है। जिसका रास्ता UIT की ओर से बंद किया जा रहा है। जिससे कॉलोनी वासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। इससे लोगों में खासा रोष व्याप्त है। मामले को लेकर पूर्व में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है, लेकिन समस्या जस के तस बनी हुई है। ऐसे में कॉलोनी वासियों ने कलेक्टर से‌ न्याय की गुहार लगाई है। लोगों ने जिला कलेक्टर शुभम चौधरी से मामले में हस्तक्षेप कर मंदिर का रास्ता फिर से खुलवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह चार कॉलोनियों का एक मात्र मंदिर है। कॉलोनी वासियों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते मंदिर का रास्ता नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *