अनगड़ा | पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम के तहत अनगड़ा की जिप सदस्य अनुराधा मुंडा सोमवार को दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हाल में आयोजित बैठक में शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय मंत्रालय कर रहा है। इसमें झारखंड से 24 सदस्यीय टीम शामिल हुई है। इसका नेतृत्व आरती कुजूर कर रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। टीम में शामिल अनुराधा मुंडा ने बताया कि कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों से 500 से अधिक महिला प्रतिनिधि भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजाति समाज की महिलाओं को राजनीतिक रूप सशक्त बनाना है। अनुराधा मुंडा ने कहा कि महिलाओं को क्रमबद्ध तरीके से राजनीतिक अधिकार देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। महिलाओं को राजनीतिक के क्षेत्र में आगे आना चाहिए।