पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। हिमांशी को थ्रेट कॉल आने के बाद उन्होंने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थ्रेट कॉल में गैंगस्टरों ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है। हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय के नाम से भी जाना जाता है। सुपरहिट गानों से बनाई पहचान उन्होंने 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और साड्डा हक जैसी फिल्मों और सोच जैसे सुपरहिट गानों से बड़ी पहचान बनाई। जबकि, बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद वो सबसे ज्यादा फेमस हुईं। ————- पंजाब की सूफी सिंगर नूरां से मांगी 1 करोड़ रंगदारी:गैंगस्टर संपत नेहरा के नाम पर थ्रेट कॉल, सलमान खान के घर की रेकी कर चुका पंजाब की सूफी सिंगर और जालंधर की रहने वाली ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। इसका खुलासा खुद ज्योति नूरां के पति अभि ने किया। उनका कहना है कि किसी संपत नैहरा के नाम से धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…


