अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज द्वारा ‘पंजाबी भाषा और साहित्य: पंजाब से परवासन तक’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. करमजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अमेरिका (कैलिफोर्निया) के प्रसिद्ध तकनीकी विशेषज्ञ और अलर्ट इंटरप्राइजेज के सीईओ डॉ. जसवीर गिल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। डॉ. मनजिंदर सिंह ने डॉ. गिल का स्वागत करते हुए बताया कि उन्हें हाल ही में यूनिवर्सिटी द्वारा इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी में ऑनरेरी डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया है। डॉ. गिल ने अपने संबोधन में जोर दिया कि पंजाबी भाषा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर उद्यमिता के नए रास्ते खोले जा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर रियाड़, डॉ. मेघा सलवान, डॉ. सिमरनजीत सिंह समेत उर्दू, शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।


