पंजाबी महिला का ऑस्ट्रेलिया में कारनामा:पति को छोड़ा, PR से नाम हटाया; 50 लाख की ठगी का आरोप

पंजाब के लुधियाना की एकपंजाबी महिला का ऑस्ट्रेलिया में कारनामा सामने आया है। महिला ने पति को स्पाउस वीजा पर ऑस्ट्रेलिया बुलाने के बाद PR आवेदन से उसका नाम हटवा दिया, जिससे वह विदेश में फंस गया और आर्थिक रूप से तबाह हो गया। इस केस में थाना डाबा की पुलिस ने महिला उसके माता-पिता और रिश्तेदारों पर केस दर्ज किया है। महिला की शादी 2013 में हुई थी। दंपती के 2 बच्चे भी है। ऑस्ट्रेलिया बसने के समौते पर हुई थी शादी जानकारी मुताबिक गांव लोहारा के एमकेजे नगर निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे नवकिरणजीत सिंह की शादी नवनीत कौर से इस समझौते पर हुई थी कि दोनों ऑस्ट्रेलिया में बसेंगे। नवनीत को स्ट्डी वीजा पर भेजा था ऑस्ट्रेलिया
शिकायत के मुताबिक नवनीत कौर को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने, कॉलेज फीस और अन्य खर्चों पर परिवार ने करीब 50 लाख खर्च किए। बाद में महिला ने पति के लिए स्पाउस वीजा और PR दिलाने का भरोसा दिया। हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि जब दंपती ऑस्ट्रेलिया में थे, तब नवनीत कौर के माता-पिता और रिश्तेदार लुधियाना स्थित उनके घर आए और करीब 200 ग्राम सोना व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इस बात की जानकारी मिलने पर नवकिरणजीत ने पत्नी से सवाल किए, जिसके बाद दंपती के बीच विवाद हो गया। PR फाइल से पति का नाम हटाने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि विवाद के बाद नवनीत कौर ने कथित तौर पर PR आवेदन से अपने पति का नाम हटवा दिया, जिससे वह ऑस्ट्रेलिया में अकेला, असहाय और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। पुलिस ने नवनीत कौर, उसके माता-पिता तेजा सिंह नागरा और हरपाल कौर नागरा (निवासी मोहाली), और रिश्तेदार काका सिंह, फलेल सिंह (पटियाला), अमर सिंह नागरा (संगरूर), सुखदेव सिंह पटवारी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस बोली– जांच जारी, अभी गिरफ्तारी नहीं
थाना डाबा के ASI सुरिंदर कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद प्राथमिक जांच कर FIR दर्ज की गई। मामला IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 380 (चोरी) और 120-B (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इमिग्रेशन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। इन थानों में भी हुए है धोखाधड़ी के मामले दर्ज 28 जनवरी
दोराहा पुलिस ने कनाडा में रह रही महिला और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोप है कि शादी के बाद स्पाउस वीजा दिलाने का वादा कर पति को धोखा दिया गया। 20 अक्टूबर 2025
लुधियाना के एक परिवार से कनाडा PR और स्पाउस वीजा के नाम पर ₹75 लाख की ठगी का मामला सामने आया। रायकोट पुलिस ने FIR दर्ज की। 17 सितंबर 2025
गुरम गांव निवासी युवक से कनाडा भेजने के नाम पर ₹36 लाख की ठगी। पत्नी विदेश पहुंचते ही संपर्क तोड़ बैठी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *