पंजाबी सिंगर के शो में सोनम बाजवा के नारे:जी खान बोले- टाइम निकल गया, पक्की मोहर लगा नई अपडेट दूंगा; एक्ट्रेस के लिए गाना गाया

पंजाबी सिंगर जी खान अपने लाइव शो में अक्सर बॉलीवुड व पॉलीवुड अभिनेत्री सोमन बाजवा को लेकर टिप्पणियां करते रहते हैं। वो मंच से कई बार सोनम बाजवा के लिए गीत भी का चुके हैं। ऐसे में जब वो मंच पर आते हैं तो उनके फैंस सोनम-सोनम के नारे लगाना शुरू कर देते हैं। हाल ही में CT यूनिवर्सिटी में हुए एक स्टेज शो के दौरान पंजाबी सिंगर जी खान जब स्टेज पर आए तो फिर से फेंस ने सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बार जी खान ने सोनम बाजवा की तारीफ नहीं की बल्कि कह दिया कि वो टाइम बीत गया। सिंगर की इस बात से उनके फैंस एक बार तो साइलेंट हो गए लेकिन जब उसने कहा कि अब नई अपेडट दूंगा तो फैंस ने फिर से हूटिंग करनी शुरू कर दी। सिंगर ने आगे कहा कि इस बार तुमको जो नई अपडेट दूंगा वो पक्की मोहर लगाकर दूंगा। नहीं तो नहीं दूंगा। देखते रहो, आप लोग खुश हो जाओगे। आप कहोगे के क्या काला सा बड़ी सुंदर पटा गया। फैंस ने उनसे फिर सोनम बाजवा के लिए गाना गाने की फरमाइश की तो जी खान ने कह दिया कि चलो सोनम बाजवा के लिए गाना गा लेते हैं। उसके बाद जी खान ने सोमन बाजवा के लिए दो गल्लां करिये गीत की ये लाइनें गाई। जी खान के रवैये से फैंस कन्फ्यूज
जी खान जिस तरह से सोनम बाजवा के बारे में मंचों से टिप्पणी करते हैं उससे उनके फैंस को लगता है कि उनकी सोनम बाजवा से काफी नजदीकियां हैं। लेकिन जब सीटी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में सोनम बाजवा को लेकर कहा कि वो टाइम बीत गया। जिससे उनके फेंस कन्फ्यूज हो गए। इससे पहले सिंगर ने एक साल पहले अपने स्टेज शो के दौरान कहा था कि सोनम तो सोनम है। सोनम की तरह कौन हो सकता है। उसके जैसी मेरी एक्स भी नहीं थी। पंजाबी में कहते हैं कि मुझे अच्छी लगती है और जब मैंने कहा तो टिच्चरें करते हो। फैंस ने दी सोनम बाजवा के साथ पेंटिंग
करीब 7 महीने पहले एक स्टेज शो के दौरान एक फैन ने जी खान को उनकी और सोनम बाजवा की पेंटिंग दी। पेंटिंग देकर जी खान खुश हो गए और उन्होंने कहा कि बडी सुंदर फोटो लेकर आया है। फोटो देखने के बाद खुश होकर जी खान ने कहा कि एक गाना सोनम बाजवा के लिए गाऊंगा। उन्होंने मैं किन्ना तैनू करदा हां, प्यार जदों दसांगा, इक्क पासे दिल इक्क पासे जान रखांगा, मैं किन्ना तैनू करदा हां, गीत गाया। एक स्टेज शो के दौरान जी खान ने कहा था कि मैं तो सुनने वाली चीज हूं। देखने वाली चीज तो सोनम बाजवा है। मेरी बात सुनो दस रुपए सोनम बाजवा के नाम पर। *********************
ये खबर भी पढ़ें… एक्ट्रेस सोनम बाजवा परफॉर्मेंस से विवादों में फंसी:शॉर्ट कॉस्टयूम और डांस मूव्स पर पंजाबियों को एतराज
एक्ट्रेस सोनम बाजवा का गोवा में डांस देखकर पंजाबी भड़क गए हैं। परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहनने पर सोशल मीडिया पर पंजाबियों ने एतराज जताया है। सोनम का वीडियो सामने आने पर यूजर ने लिखा की छोटे कपड़े पहनकर सोनम पंजाब का जुलूस निकलवा रही है। यह पंजाब का सभ्याचार नहीं है। गुस्साए यूजर ने सोनम को फेल हीरोइन तक कह दिया (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *