फगवाड़ा के कपड़ा दुकादार से पंजाबी सिंगर गीता जैलदार का विवाद हो गया। दुकानदार ने सिंगर और उसके साथियों पर दुकान में घुसकर मारपीट के आरोप लगाए हैं। दुकानदार ने इसकी शिकायत फगवाड़ा पुलिस को दे दी है। विवाद का कारण खरीद गए कपड़े वापस करने को लेकर है।
लाडी दी हट्टी के मालिक ने बताया कि शनिवार को पंजाबी सिंगर गीता जैलदार और उनके साथी दुकान पर आए। यहां पर उन्होंने मारपीट की। दुकान मालिक निशांत के अनुसार, गायक गीता जैलदार ने कुछ समय पहले उनकी दुकान से करीब 2 हजार रुपए का कुर्ता-चादरा खरीदा था। अब पसंद न आने की बात कहकर इसे वापस करने आ गए। वापस न करने पर बाउंसरों ने धमकाया
निशांत का आरोप है कि कपड़ों की वापसी न करने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद सिंगर के साथ आए 11 से 12 लोगों ने बदसलूकी की। दुकानदार ने यह भी आरोप लगाया कि गायक ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी और हाथापाई की गई। दुकान मालिक ने बताया कि हंगामे के दौरान दुकान में महिला ग्राहक भी मौजूद थीं, लेकिन गायक और उनके साथियों ने इसका ध्यान नहीं रखा। बाउंसरों ने धक्का-मुक्की भी की।


