पंजाब एक्साइज कमिश्नर से मिले एसयूआई प्रेसिडेंट:कॉलेज के पास से शराब ठेका बंद हो, लड़कियां होती है परेशान, नियमों के विपरीत खुला

खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर रयात बाहरा कॉलेज के पास खुले शराब ठेके का मामला अब एक्साइज विभाग के पास पहुंच गया है। इस मामले में एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष इशरप्रीत सिंह ने जितेंद्र जोरवाल से मुलाकात की है। साथ ही इस मामले के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने एक ज्ञापन भी एक्साइज कमिश्नर को सौंपा है, जिसमें शराब ठेके के कारण छात्रों, गांवों के सरपंचों और पंचों के समर्थन में पेश किए दस्तावेज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह ठेका नियमों के विपरीत है। संस्थान के 120 मीटर की दूरी पर स्थित है। चार दिन पहले ठेका करवाया था बंद एनएसयूआई अध्यक्ष इशरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें से लगातार यूनिवर्सिटी के छात्रों के फोन आ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कल ठेके के पास दो लड़कियों से छेड़छाड़ की गई। वे अपने घर जा रही थीं। उन्होंने कहा कि ठेका आबकारी नीति की शर्तों को पूरा नहीं करता है। यह कॉलेज से महज 120 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह लिंक रोड है। इसके बाद उन्होंने मौके पर सारी स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद शराब ठेके बंद करवाया गया। कैसे दी अनुमति जांच होनी चाहिए इस मौके पर बताया गया कि जहां तक शर्तों की बात है, तो यह एक तो हाईवे पर स्थित है। इसके पास ही यूनिवर्सिटी के अलावा मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा साहिब है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इसे अनुमति कैसे दी गई है। स्टूडेंट्स का कहना था कि यह नियमों के विपरीत था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *