पंजाब और चंडीगढ़ में अब सुबह-शाम ही ठंड बाकी:आज बादल छाएंगे, 17 को बारिश की संभावना; फरीदकोट में 27.4 डिग्री तापमान दर्ज

पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन में ठंड लगभग खत्म हो गई है। सुबह और शाम लोगों को थोड़ी सी ठंड का सामना जरूर करना पड़ रहा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गए हैं। वहीं अब 17 तारीख को बारिश की संभावना बन रही है। लेकिन इस दौरान भारी बारिश नहीं है, बल्कि पासिंग रेन होगी। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट 0.4 डिग्री की दर्ज की गई। लेकिन अब यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। फरीदकोट में 27.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। आज कुछ इलाकों में छा सकते हैं बादल आज पंजाब के कुछ इलाकों में और राजस्थान के कई इलाकों में हाई क्लाउड बनने की स्थिति बनी रही है। यानी कि 20,000 से 25,000 फीट की ऊंचाई पर बादल हैं। ये बारिश नहीं देते हैं। लेकिन जब इनकी ऊंचाई कम होती जाती है तो ये ऑल्टोक्यूमुलस यानी मध्यम स्तर के बादल बन जाते हैं और फिर जो लो क्लाउड हैं, वे स्ट्रेटोक्यूमुलस बन जाते हैं और यह बारिश देना शुरू करते हैं। अभी फिलहाल बारिश की संभावना हमें दिखाई नहीं दे रही है। 17 को बन रही है बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेगा। 16 तारीख को पहाड़ों पर कुछ गतिविधि शुरू हो जाएगी। इलाके में बादल छा सकते हैं। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन यहां बन जाएगा। पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर से हवाएं आएंगी। बिहार के पास बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आई हवा से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनकर वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनेगा। इन सब के प्रभाव से 17 को मौसमी गतिविधियां होंगी। ऐसे में पंजाब में कुछ एरिया में बारिश की स्थिति बन सकती है। 19 फरवरी तक 28 तक पहुंचेगा तापमान 13 से 19 फरवरी तक इस तरह मौसम रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और शेष क्षेत्रों में 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस सप्ताह राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान राज्य में 08 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस सप्ताह राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 15 तक मौसम ड्राई रहेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 17 तारीख को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है और 13 से 15 तारीख तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। 17 तारीख को राज्य में कुछ जगहों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है। अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *