नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नाम जोड़े जाने के विरोध में आज पंजाब कांग्रेस द्वारा थोड़ी देर बाद प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार पर एजेंसियां काम कर रही हैं। वहीं, कांग्रेस भवन के बाहर पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सत्यमेव जयते की सोच पर चलते हैं जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के इस प्रदर्शन में सभी विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री, एमएलए और कार्यकर्ता शामिल होंगे। अधिकांश नेता शहर में मौजूद हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी दहशत में आकर सारी कार्रवाई कर रही है। हम ‘सत्यमेव जयते’ की राह पर चलने वाले हैं। इस केस में भी हमारे दोनों नेताओं की जीत होगी।


