पंजाब कांग्रेस के नेता पुलिस ने लिए हिरासत में:केंद्र सरकार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन, राजभवन को घेरने जा रहे थे

चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के नेता आज (18 दिसंबर) को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गए। उन्होंने राजभवन को घेरने की योजना बनाई थी। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें कांग्रेस भवन के बाहर बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रधान अमरिदंर सिंह राजा वड़िंग समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। अडानी मुद्दे पर रखा था प्रदर्शन, डल्लेवाल का मुद्दा उठा बिजनेसमैन गौतम अडानी और मणिपुर समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस की तरफ से यह प्रदर्शन रखा गया था। कांग्रेस भवन में सभी दिग्गज नेता जुटे। सभी बड़े नेताओं ने मंच से कांग्रेसी वर्करों को संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस प्रधान व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में कांग्रेसी नेता राजभवन की तरफ बढ़ने तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन बाद में हिरासत में ले लिया। इसके बाद बसों में बैठाकर थानों में पहुंचाया गया। इस दौरान एनएसयूआई के प्रधान इसरप्रीत ने इस दौरान किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन के पक्ष में प्रदर्शन। सारे कांग्रेस नेता दिखे एकजुट इस मौके हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एकजुट दिखे। प्रदर्शन में पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, राणा केपी सिंह , कुलजीत सिंह नागरा, रविंदर उत्तम राव दलवी , कुलदीप सिंह वैद , हरमिंदर सिंह गिल जी, भगवंतपाल सिंह सच्चर, हरिंदरपाल हैरी मान, विजय शर्मा टिंकू, गुरशरण कौर कांग्रेस पार्टी के नेता रंधावा, मालविका सूद्, मोहित महिंद्रा हाजिर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *