पंजाब का चढ़ने लगा पारा:आज बारिश व 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी; 39 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल के बीच अब पंजाब में भी मौसम का पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। हालांकि यह अभी सामान्य सीमा के भीतर है, लेकिन कुछ जिलों में तेज गर्मी और कुछ में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अबोहर और समराला में दर्ज हुआ। इसके अलावा पटियाला, अमृतसर, बठिंडा और लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान 37 डिग्री से अधिक रहा। इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों के लिए तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। फरीदकोट, मोगा, पठानकोट, पटियाला, मोहाली, संगरूर, बठिंडा, होशियारपुर, फाजिल्का और रूपनगर जैसे जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। सावधानी बरतने की अपील मौसम विभाग ने लोगों से तेज हवाओं और गरज-चमक के समय खुले में ना रहने, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। पंजाब के शहरों में मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाने व बारिश की भी चेतावनी है। तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- आज हल्के बादल छाने व बारिश की भी चेतावनी है। तापमान 25 से 36.1 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाने व बारिश की भी चेतावनी है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- आज हल्के बादल छाने व बारिश की भी चेतावनी है। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- आज हल्के बादल छाने व बारिश की भी चेतावनी है। तापमान 26 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *