पंजाब की जेलों में AI आधारित सुरक्षा उपकरण:126 करोड़ होंगे खर्च; CCTV कैमरे और X-RAY स्केनर भी लगाए जाएंगे

पंजाब जेल विभाग ने अपनी साल के अंत की उपलब्धि रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में राज्य की जेलों को पुनर्वास, स्थिरता और आधुनिक सुरक्षा केंद्रों में बदलने के प्रयासों का विवरण दिया गया है। विभाग 126 करोड़ रुपए की लागत से AI-आधारित CCTV, एक्स-रे बैगेज स्केनर और बॉडी वॉर्न कैमरे जैसे आधुनिक सुरक्षा उपकरण खरीदने की प्रक्रिया में है। प्रशिक्षण बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार जेल विभाग के भीतर मानवीय प्रयासों को बढ़ाने, प्रौद्योगिकी के माध्यम से सुरक्षा मजबूत करने और कैदियों के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस साल पंजाब की जेलों को स्वच्छ वातावरण से हाई-टेक सुरक्षा सुविधाओं में बदला गया है। जेलों में चलाए वृक्षारोपण अभियान मंत्री भुल्लर ने जोर दिया कि उनका ध्यान कैदियों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जीवन को फिर से बनाने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि जेलों में चलाए वृक्षारोपण अभियान ने कई स्थानों को हरे-भरे क्षेत्रों में बदल दिया है, जिससे “स्वच्छ और हरा-भरा” दृष्टिकोण मजबूत हुआ है। नई हाई-सिक्योरिटी जेल का निर्माण जेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। लुधियाना के गोरसिया कादर बख्श में 100 करोड़ रुपए की लागत से एक नई हाई-सिक्योरिटी जेल का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह, मोहाली में ‘जेल भवन’ मुख्यालय का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। कैबिनेट मंत्री ने 2025 तक की भर्ती प्रयासों का भी विवरण दिया। 815 वार्डर और 32 मैट्रन की भर्ती मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 815 वार्डर और 32 मैट्रन की भर्ती की गई है। इसके अतिरिक्त 175 वार्डर और 4 मैट्रन की भर्ती जल्द ही पूरी होने वाली है। 13 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2, 29 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, 451 वार्डर और 20 मैट्रन की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। 509 PESCO कर्मचारियों की भी भर्ती की गई है। हाई पावर जैमर लगाए जा रहे सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए, केंद्रीय जेल बठिंडा में सीआरपीएफ की एक और कंपनी तैनात की गई है। इसके अलावा, जेलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को रोकने के लिए पंजाब की 13 संवेदनशील जेलों में हाई पावर जैमर लगाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *