पंजाब की बड़ी खबरें:अमृतसर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े; लुधियाना में लुटेरों ने युवक को पीटा

अमृतसर के अजनाला में आज तड़के करीब 4 बजे रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार अपनी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बाद दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कार चला रहे युवक को कम चोटें आई हैं। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में लुटेरों ने युवक को पीटा, फिर मोबाइल छीना लुधियाना के गयासपुर के शांति नगर इलाके में शनिवार शाम बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक युवक के घेर कर लूट लिया। पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज के अनुसार यह घटना 7 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे की है। युवक अपने काम से पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचते हैं। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को देखते ही अपनी गाड़ी उसके पास रोकी। बाइक चालक थोड़ा आगे जाकर रुक गया, जबकि पीछे बैठे दो युवक तुरंत नीचे उतरे और पीड़ित को दबोच लिया। बदमाशों ने युवक के साथ हाथापाई की और डरा-धमकाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *