पंजाब में डेढ़ महीने तक चली गेहूं की खरीद पूरी हो गई है। इस समय अवधि में सात लाख 24 हजार 405 किसान फसल लेकर मंडियों में पहुंचे थे। इस दौरान 130 लाख 3 हजार एम.पी. गेहूं मंडी पहुंची। 119 लाख 23 हजार 600 मीट्रिक टन सरकारी एजेंसियों ने खरीद की है। दस लाख 79 हजार मीट्रिक टन प्राइवेट प्लेयर ने खरीद की है। पंजाब के फूड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि 28 हजार 500 करोड़ रुपए की अदायगी की गई। यह पेमेंट सीधे किसानों के खातों में पहुंची है। रोजाना ढाई लाख की हो रही है लिफ्टिंग मंत्री ने कहा कि अब तक जितनी भी गेहूं की खरीद की गई है। उसमें से 104 लाख 51 हजार मीट्रिक टन की लिफ्टिंग कर रहे हैं। रोजाना ढाई लाख की लिफ्टिंग चल रही है। छह से सात दिन में पूरी कर ली जाएगी। 30 लाख मीट्रिक टन की स्टोरेज स्टेट ने की है। 57 हजार मीट्रिक टन की गेहूं की स्टोरेज मिलों या अन्य जगह गई है। एफसीआई ने 10 लाख 50 हजार मीट्रिक टन की स्टोरेज की है। एफसीआई के स्टोरेज प्वाइंट 18.27 को खरीदने के बाद लिफ्टिंग हुई है। खुद 19 मंडियों का जायजा लिया
सीएम ने कहा कि डेढ़ महीने में 19 जिलों में खुद मंडियों में जाकर आए हैं। सभी ने विपरीत स्थितियों में काम किया है। किसी को भी परेशानी नहीं उठानी पड़ी है। पंजाब सीएम ने किसानों से जो वायदा किया था, उसे पूरा किया गया है। हालांकि उन्होंने माना क


