पंजाब के आंगनबाड़ी केंद्रों में 6110 पदों पर होगी भर्ती

अमृतसर| पंजाब सरकार ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के कुल 6110 पोस्ट भरने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मंगाए हैं। इस बारे विधायक जीवन जोत कौर ने बताया कि कुल 6110 पोस्ट में से 1316 पोस्ट आंगनबाड़ी वर्कर के लिए और 4794 पोस्ट आंगनबाड़ी हेल्पर के लिए हैं। उन्होंने कहा कि एलिजिबल कैंडिडेट 11 मार्च 2026 को रात 11.59 बजे तक अपनी एप्लीकेशन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *