पंजाब के आढ़तियों का अडानी पर करोड़ों बकाया:एसोसिएशन ने दी चेतावनी- जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कंपनी के प्लांट को नहीं देंगे गेहूं

पंजाब के आढ़तियों का अडानी ग्रुप करोड़ों रुपए कमीशन का बकाया है। जल्द इनका भुगतान नहीं दिया गया थो आगामी सीजन में आढ़ती अडानी को गेहुं नहीं भेजेंगे। आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कालड़ा ने मोगा में एसोसिएशन के दफ्तर में आयोजित एक बैठक में यह बात कही। इसमें सीनियर उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजेयाना, अध्यक्ष समीर जैन, महासचिव राहुल गर्ग और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कालड़ा ने बताया कि अडानी द्वारा पिछले कई वर्षों से गेहूं सीजन का करोड़ों रुपए का आढ़तियों का बकाया कमीशन नहीं दिया गया है। इस कारण आढ़तियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दोहराया कि यदि गेहूं सीजन से पहले आढ़तियों का बकाया करोड़ों रुपए नहीं चुकाया गया, तो अडानी के प्लांट में गेहूं नहीं भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने दिया गया था मांग मत्र उन्होंने बताया कि इस संबंध में पंजाब आढ़ती एसोसिएशन की ओर से केंद्रीय मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा गया था। इसमें आ​ढ़तियों का ढाई प्रतिशत कमीशन स्थाई रूप से लागू करने की मांग की गई थी। इसके साथ ही अडानी के ऊपर आढ़तियों का करोड़ों रुपए का बकाया कमीशन दिलवाने की मांह की गई थी। इसमें मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से आढ़तियों को आ रही मुश्किलों के बारे में भी लिखित जानकारी दी गई थी। कालड़ा ने कहा कि आढ़तियों का बकाया कमीशन दिलाया जाए और भविष्य में अढ़ाई प्रतिशत कमीशन को स्थायी रूप से लागू करने के लिए प्रबंध किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेहूं और धान के सीजन में ट्रांसपोर्ट ठेकेदारों द्वारा की जाने वाली मनमानी को भी आढ़ती बर्दाश्त नहीं करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *