पंजाब के इंटरनेशनल स्मगलर आइसमैन राजा कंदोला की मौत:मुंबई में हार्ट अटैक आया; ₹200 करोड़ ड्रग केस से सुर्खियों में आया था

पंजाब के बंगा के रहने वाले हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर राजा कंदोला की मौत हो गई। मुंबई में रह रहे राजा कंदोला को हार्टअटैक आया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजा कंदोला का असली नाम रणजीत सिंह था। उसका नाम पंजाब का सबसे चर्चित ड्रग तस्करों में से एक था। उसे जालंधर की एक विशेष PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग) कोर्ट ने 200 करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट मामले में 9 साल की कैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में उसकी पत्नी रजवंत कौर को भी 3 साल की सजा मिली थी। 2024 में राजा कंदोला का आइस ड्रग (क्रिस्टल मेथ) तस्करी मामला चर्चा में रहा था। जेल से छूटने के बाद वह परिवार के साथ मुंबई जाकर बस गया था, जहां उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई। यहां जानिए कौन था रणजीत उर्फ राजा कंदोला… जालंधर पीएमएलए में सुनाई थी 9 साल सजा
अगस्त 2024 में जालंधर की एक विशेष अदालत ने राजा कंदोला को ईडी की ओर से दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 9 साल की कैद की सजा सुनाई गई। उसकी पत्नी रजवंत को भी 3 साल की सजा हुई। राजा के खिलाफ जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए। कुछ मामलों में राजा बरी हो चुका है। जगदीश भोला ड्रग केस में भी आया था नाम
राजा कंदोला का नाम जगदीश भोला ड्रग मामले में भी सामने आया था। उस समय जांच एजेंसियां जगदीश भोला को बड़े ड्रग नेटवर्क में मुख्य कड़ी मानती थीं। आइस ड्रग (क्रिस्टल मेथ) तस्करी के मामलों में उसका नाम कई बार सामने आया। सूत्रों के अनुसार राजा लंबे समय से मुंबई में रह रहा था और वहीं से अपना कारोबार चलाता था। मुंबई में ही किया जाएगा अंतिम संस्कार
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजा कंदोला कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसे बीमार होने के चलते अस्पताल ले जाया गया था, जहां हार्ट अटैक के चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उसके शव को मुंबई स्थित घर ले गए। परिवार के मुताबिक, उसका मुंबई में ही संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *