पंजाब के किसान आंदोलन से 21 ट्रेन रही प्रभावित:जनशताब्दी, सुपर, इंटरसिटी समेत आठ ट्रेनें रही निरस्त, 5 ट्रेन देरी से आई

पंजाब में जारी किसान आंदोलन का असर सोमवार को सहारनपुर में भी देखने को मिला। आंदोलन के कारण सहारनपुर से गुजरने वाली 21 ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। इनमें जनशताब्दी, सुपर और इंटरसिटी समेत आठ ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंचीं। आठ अन्य ट्रेनों को अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर रोका गया। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। पूछताछ काउंटर पर यात्री लगातार अपनी ट्रेनों के बारे में जानकारी लेते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को झेलनी पड़ी, जो पंजाब के विभिन्न हिस्सों में जाना चाहते थे। अंबाला के आगे ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बाधित होने के कारण यात्री घंटों इंतजार करते रहे। प्रभावित ट्रेन और रद्दीकरण
आंदोलन के चलते जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस को जम्मूतवी-लुधियाना के बीच रद्द कर दिया गया। ये ट्रेन लुधियाना से संचालित की गई। फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस भी लुधियाना से चलाई गई। अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस को अंबाला में रोका गया और वहीं से इसे संचालित किया गया। इसी तरह, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अंबाला से चंडीगढ़ के बीच रद्द रही और अंबाला तक ही संचालित की गई। इसके अलावा सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस अंबाला तक ही चलाई गई। फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस को लुधियाना में रोका गया, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस जालंधर में और वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस को लुधियाना तक ही चलाया गया। घंटों देरी से पहुंची ट्रेन
किसान आंदोलन के चलते कुछ ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 4:40 घंटे की देरी से पहुंची, जबकि कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 2:38 घंटे और अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची। ये ट्रेन रही निरस्त

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *