पंजाब के तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज:गुरदासपुर का तापमान 31.5 डिग्री रहा; आज से गर्मी बढ़ने लगेगी, बारिश के आसार नहीं

पंजाब में तापमान में बढ़ौतरी जारी है। कुछ दिन की राहत के बाद आज प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.3°C की वृद्धि हुई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 2.3°C कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पंजाब के तापमान में दोबारा से वृद्धि शुरू हो जाएगी। प्रदेश में आज का सबसे अधिक तापमान 31.5°C गुरदासपुर में दर्ज किया गया, जो अन्य जिलों की तुलना में सबसे गर्म रहा। अन्य प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान और उतार-चढ़ाव प्रदेश में चंडीगढ़ (29.8°C), अमृतसर (29.7°C), लुधियाना (29.1°C), पटियाला (29.1°C), मोहाली (28.3°C) और फिरोजपुर (28.5°C) जैसे शहरों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में गुरदासपुर में 4.0°C, चंडीगढ़ में 1.3°C और लुधियाना में 0.7°C की वृद्धि हुई, जबकि फरीदकोट में 7.0°C की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और बदलाव होने की संभावना है। आने वाले दिनों में ना तो बारिश का अनुमान है, वहीं ना ही कोई पश्चिमी विक्षोभ शुरू हो रहा है। जिसके चलते अब आने वाले 5 दिना में 3 से 7 डिग्री तक की बढ़ौतरी संभव है। पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 10 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 12 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 14 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 13 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *